सेहत: दिल्ली समेत कई शहरों में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हवा में प्रदूषक कण घुलने लगते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर त्वचा पर होता है। धूल, धुआं, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और हवा में मौजूद दूसरे टॉक्सिन्स हमारी त्वचा के नैचुरल बैरियर को कमजोर कर देते हैं। इसके कारण त्वचा पर जलन, ड्राईनेस, समय से पहले झुर्रियां और चेहरे की चमक भी खो जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो लगातार प्रदूषित हवा में रहने के कारण त्वचा पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी बढ़ता है जिससे एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं। इसके अलावा रंग फीका पड़ना, पिंपल्स और रोसेशिया जैसी दिक्कतें भी बढ़ सकती है। कुछ तरीके अपनाकर आप अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
एक्सफोलिएट करें
हफ्ते में एक या फिर दो बार हल्के एक्सफोलिएटर से स्किन की ऊपरी परत साफ करें। इससे आपकी त्वचा के डेड सेल्स दूर होंगे और ओपन पोर्स खुलेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि हार्श स्क्रब न इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा पर माइक्रो टियर बनेंगे जिससे प्रदूषक त्वचा के अंदर जा सकते हैं।
सीरम लगाएं
विटामिन-सी या ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट, रेस्वेरोट्रॉल या फेरुलिक एसिड वाला सीरम त्वचा पर इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा पर प्रदूषण का असर कम होगा बल्कि यह ब्राइट और स्मूद भी दिखेगी।
सनस्क्रीन लगाएं
रोज चाहे आप घर के अंदर हो या फिर बार एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि सनस्क्रीन एंटीपॉल्यूशन वाला ही ले जिसमें जिंक ऑक्साइड, टाइटेनियम डाइऑक्साइड या एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हो। इससे आपकी त्वचा को दोहरी सुरक्षा मिलेगी।
त्वचा को करें डीप क्लीन
रोज दिन में दो बार अपने चेहरे को हल्के, सल्फेट फ्री क्लींजर के साथ साफ करें। इससे धुल, धुआं और प्रदूषण के कण निकल जाएंगे। इसके साथ ही त्वचा पर नैचुरल नमी भी बरकरार रहेगी। ऑयल बेस्ड या फिर वॉटर बेस्ड दोनों ही तरह का क्लींजर आपकी त्वचा के लिए सही रहेगा। इससे आपकी स्किन डबल क्लीनअप हो पाएगी।
लाइफस्टाइल पर भी दें ध्यान
स्किन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखें। आपको खान-पान और हाइड्रेशन भी स्किन के लिए काफी जरुरी है। अच्छी मात्रा में पानी पिएं, फल और हरी सब्जियां खाएं। नींद पूरी लें ताकि आपकी स्किन के साथ-साथ सेहत भी अच्छी रहे।