Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: 15 गांवों के 594 किसानों को मिली 2.9 करोड़ की...

Punjab News: 15 गांवों के 594 किसानों को मिली 2.9 करोड़ की मुआवजा राशि, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पिछले दिनी पंजाब में आई भयंकर बाढ़ ने अपना कहर बरसाया था। जिससे आम लोगों के साथ-साथ कई किसानों के घर और फसलें तबाह हो गई थी। जिसके बाद सरकार ने किसानों की सार लेते उन्हें फसलों के हुए नुक्सान की भरपाई करने की अपील की थी। जिसके बाद अमृतसर के अजनाला में नुकसान की भरपाई के तहत मुआवजा वितरण समारोह कैंप लगाया गया। जिसमें अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 15 गांवों के 594 किसान को 2 करोड़ 9 लाख रुपए की मुआवजा राशि के चेक सौंपे।

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है और वादों के अनुसार जिनकी फसलें खराब हुई हैं, उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है। यह सहायता किसानों की आर्थिक स्थिति को संभालने के उद्देश्य से दी जा रही है। हाल ही में पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ आई थी, जिससे फसलों को व्यापक नुकसान हुआ। अजनाला क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हुआ था। सरकार ने सर्वेक्षण करवाकर प्रभावित किसानों की सूची तैयार की और अब उन्हें मुआवजा वितरित किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए राहत कार्यों की दिशा में एक और कदम उठाया है। अजनाला क्षेत्र के 15 गांवों के 594 किसानों को कुल 2.09 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है, ताकि वे दोबारा खेती शुरू कर सकें और अपने नुकसान की भरपाई कर सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -