Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: जागरण में व्यक्ति ने पंजाबी सिंगर को दिया 10 तोले...

Punjab News: जागरण में व्यक्ति ने पंजाबी सिंगर को दिया 10 तोले सोने का कड़ा, बना चर्चा का विषय, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः धार्मिक स्थलों पर प्रोग्राम करने वाले पंजाबी सिंगर काशीनाथ को लुधियाना के एक जागरण के दौरान 10 तोले सोने का कड़ा भेंट किया गया। दरअसल, जागरण जय मां अंबे क्लब ने करवाया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम बाबा जीवन सिंह नगर की गली नंबर-1 में हुआ। हालांकि काशीनाथ ने इसे वापिस लौटा दिया। लेकिन यह मामला चर्चा का विषय बन गया। सिंगर ने कड़ा लौटाने के अंत में कहा कि आपने मेरे सिर पर हाथ रख दिया, इतना ही बहुत है, जिंदा रहे तो बार-बार मिलेंगे, मर गए तो हरिद्वार मिलेंगे। दरअसल, धार्मिक कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा स्टेज पर जाकर सिंगर को सोना का कड़ा गिफ्ट भेंट किया जाता है।

इस कड़े को हाथ में लेते ही सिंगर काशीनाथ कहते हैं कि ये तो सोने का कड़ा है और ये 10 तोले से कम का नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी कीमत 10 लाख होगी, ऐसे में मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता। पंजाबी गायक ने कहा कि अगर मैं इसे स्वीकार कर लेता हूं तो गुरुओं-पीरों से ली शिक्षा खत्म हो जाएगी। सिंगर काशीनाथ स्टेज पर व्यक्ति द्वारा गिफ्ट किए गए सोने के कड़े को हाथ में पकड़कर गौर से देखते हैं और गोल-गोल घुमाते हैं और कहते हैं कि अगर मुझे इससे प्यार हो गया तो बाबेओ मेरी इबादत मिट्टी हो जाएगी । इसके लिए मैंने गुरुओं-पीरों की इबादत थोड़े न की थी। यह कहते ही वह कहते हैं कि इसे आप खुद ही रख लो, मुझे ये नहीं चाहिए।

सिंगर काशीनाथ कड़े को भेंट करने वाले के हाथ में पहनाने लगता है। इसके बाद कड़ा देने वाला व्यक्ति हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है और फिर कड़े को अपने हाथ में पहन लेता है। इसके बाद सिंगर कहते हैं कि मैं इस कड़े को लेकर कलगीधर पातशाह को क्या जवाब दूंगा। वह कहेगा लालची हो गया तू। तुझे यही चाहिए था क्या। तेरा मन सोने को देखकर डोल गया। कड़े को लेकर धार्मिक कार्यक्रम के स्टेज पर सिंगर काशीनाथ 5 मिनट तक बोलेते हैं।

जब कड़ा लौटाने पर लोग उनकी तरफ उत्सुकता से देखने लगे तो सिंगर ने कड़ा देने वाले व्यक्ति को लोगों की तरफ हाथ से इशारा करते हुए कहा कि जहां मुझे प्यार करने वाले इतने सारे हीरे लोग बैठे हों वहां सोने का क्या करना है। सिंगर काशीनाथ कड़ा देने वाले को कहते हैं चलो ये मेरी तरफ से आपको गिफ्ट रहा। इस पर वह कहते हैं भले लोगो…वो कहते हैं न कि मैंने मरकर यार का दीदार पाया, तू कहता है कि ऐसे ही मिल जाए। यानी भगवान को पाने के लिए तो मरना पड़ता है और तू चाहता है कि वो जीते जी मिल जाए। भगवान को पाने वालों के लिए सोना-चांदी ये दुनियावी चीजें बहुत तुच्छ होती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -