नई दिल्ली: मुंबई से लंदन के लिए जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार यात्रियों को फिर दिक्कत का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 शनिवार की सुबह देरी का शिकार हो गई है। यह फ्लाइट सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने वाली थी परंतु तकनीकी कारणों के चलते अब मुंबई एयरपोर्ट पर ही खड़ी है। एअर इंडिया अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कतों को अभी ठीक किया जा रहा है। अब यह फ्लाइट दोपहर में 1 बजे टेकऑफ कर सकती है। फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि शुरु में उन्हें सूचना दी गई थी कि बोर्डिंग में सिर्फ आधे घंटे की देरी होगी।
फ्लाइट से उतारे गए यात्री
यात्रियों ने बताया कि तय समय 5:20 बजे की जगह उन्हें सुबह 6 बजे बोर्ड करवाया गया। उन्हें उम्मीद थी कि फ्लाइट जल्द ही उड़ान भरेगी परंतु सभी को करीबन एक से डेढ़ घंटे तक विमान के अंदर बैठाए रखा। इसके बाद अचानक घोषण कर दी कि तकनीकी खराबी के कारण सभी को फ्लाइट से उतरना होगा।
यात्रियों को हुई परेशानी
सुबह 8:15 मिनट पर यात्रियों को विमान से नीचे उतार लिया गया। इस दौरान उनके हैड बैग की दोबारा से जांच की गई। उन्हें बताया कि फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इसके बाद एअर इंडिया की ओर से नई अपडेट दी गई कि उड़ान अब दोपहर के 1 बजे टेकऑफ करेगी। ऐस में रात भर जागने के कारण सुबह फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंचे यात्रियों को इस देरी के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री इस दौरान एयरपोर्ट पर थके हुए और नाराज भी दिखे।
एअर इंडिया का आया बयान
एअर इंडिया का इस पर बयान भी आया है। अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने के कारण देरी हुई है हमारी टीम जल्द से जल्द इसको ठीक करने की कोशिश कर रही है यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और सभी जरुरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
अभी फिलहाल एअर इंडिया से सभी यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि है फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उड़ान भराने की हर कोशिश की जा रही है।