Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: सर्जिकल कॉप्लेक्स में आटो में व्यक्ति का शव बरामद, देखें...

Jalandhar News: सर्जिकल कॉप्लेक्स में आटो में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सर्जिकल कॉप्लेक्स में ऑटो से नौजवान का शव बरामद हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जरनैल सिंह, राजपुरा, पटियाला के रूप में हुई है। मृतक पटियाला से एक से डेढ साल पहले आकर यहां जालंधर में रह रहा था और ऑटो चलाने का काम करता था।

वहीं लैदर कॉप्लैक्स की चौकी से मौके पर पहुंचे एसआई अजमेर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सर्जिकल कॉप्लैक्स फैक्टरी में ऑटो में व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचकर व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक की जेब से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए है। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है।

परिजनों के आने पर उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। व्यक्ति के मरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -