लुधियानाः टीबा रोड स्थित पड़ोसियों में जमकर ईंट-पत्थर और गाली गलौच का मामला सामने आया है। जिसके संबंध में एक परिवार ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार गीता नगर की महिला राजविंदर कौर ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाली एक महिला अपने पति की मृत्यु के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) हो गई है। इंसानियत के नाते उसे रोज खाना देती थीं।
Click Here To Watch Video
31 अक्तूबर की शाम भी वह महिला खाना लेने घर आई लेकिन राजविंदर कौर घर पर नहीं थीं। राजविंदर कौर के पति ने महिला को थोड़ी देर बाद आने के लिए कहा। बस इसी बात पर मंदबुद्धि महिला नाराज हो गई और उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इस पर राजविंदर कौर के घर के सामने रहने वाले कुछ पड़ोसी बाहर आ गए और उन्होंने राजविंदर के पति के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी करनी शुरू कर दी।
विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई में बदल गया। पीड़ित महिला राजविंदर कौर ने बताया कि जब वे लोग घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे तभी पड़ोसियों ने 15 से 20 लोगों को बुला लिया और उन पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग आए और उन्होंने पहले पीटा और फिर जमकर पत्थरबाजी की। इस हमले में उन्हें चोटें भी आई हैं। राजविंदर कौर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस को सारे सबूत (सीसीटीवी फुटेज समेत) दे दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।