Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalमुच्छाली नगर पंचायत के 40 परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत...

मुच्छाली नगर पंचायत के 40 परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत मिले एक करोड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो बोले,स्वीकृति पत्र बांटते समय पीएम मोदी का कर देते आभार प्रकट

अपनी कोई उपलब्धि नहीं होने पर केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपना फट्टा लगाकर राजनीति चमका रहे सुक्खू सरकार के नुमाइंदे: दबिंदर भुट्टो

ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुच्छाली नगर पंचायत में 40 परिवारों को पक्के मकान बनाने की स्वीकृति मिलने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने जारी वक्तव्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आज बंगाणा में इन 40 परिवारों को पक्के मकान बनाने के स्वीकृति पत्र बांटे हैं, वह सुक्खू सरकार के नुमाइंदे हर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलते नहीं थकते। लेकिन जब केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को लाभ मिलता है, तो उन्हीं योजनाओं पर अपनी फट्टा लगाकर श्रेय लेने की कोशिश करते हैं।

भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुच्छाली नगर पंचायत के 40 परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जो प्रति परिवार ढाई लाख रुपये के हिसाब से है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से केंद्र सरकार की योजना है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता के साथ मेरे कुटलैहड़ की जनता को मिल रहा है। परंतु सुक्खू सरकार के नुमाइंदे इस योजना पर राज्य सरकार का ठप्पा लगाकर अपनी राजनीतिक छवि चमकाने में जुटे हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि सुक्खू सरकार को सत्ता में आए 3 वर्ष हो गए। और कुटलैहड़ के नुमाइंदे को 18 महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक अपनी कोई ठोस उपलब्धि गिनाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने की पुरानी परंपरा कांग्रेस ने फिर दोहरा दी है। उन्होंने कहा कि कम से कम कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार तो प्रकट करना चाहिए था, जिनकी पहल पर गरीबों के सिर पर छत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान और आम जनता के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस सरकार केवल दिखावा और प्रचार तक सीमित है। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका जवाब देगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -