हरियाणा: कांग्रेस नेता और प्रमुख अस्पताल संचालक अशोक मलिक को धमकी मिली है। उन्हें कुख्यात रोहित गोदारा गैंग की ओर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी मिली है। अस्पताल संचालक के अनुसार, उनको व्हाट्सएप्प पर एक मैसेज भेजा गया है। इस मैसेज में रकम न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने तुरंत इस मामले में पुलिस को सूचना दे दी है।
सूचना मिलने के बाद जींद के एसपी ने उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करवा दी है। मलिका ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। अशोक मलिक का कहना है कि जनता की सुरक्षा की बात करती है लेकिन हरियाणा में अपराधी खुलेआम धमकियां दे रही हैं।