उधर, विजिलेंस ने कोर्ट में भुल्लर के प्रोडक्शन वारंट की लगाई अर्जी, आज सुनवाई
मोहालीः मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आज भुल्लर को सीबीआई अदालत में पेश किया गया था। जहां कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद भुल्लर का 5 दिन का रिमांड बढ़ाने के आदेश जारी हुए है। सीबीआई ने अदालत में रिमांड हासिल करने की अर्जी लगाई हुई थी। दरअसल, सीबीआई भुल्लर से पूछताछ करना चाहती है। जिसके चलते कोर्ट ने अर्जी मंजूर करते हुए 5 दिन का रिमांड सीबीआई को भुल्लर का दिया है।
उधर, पंजाब विजिलेंस भी भुल्लर को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की कोशिश कर रही है। पंजाब विजिलेंस ने मोहाली कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के लिए अर्जी लगाई है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। दरअसल, पंजाब विजीलेंस ने भी भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि भुल्लर को रिटायर करने पर भी विचार किया जा रहा है।