Punjab Govt
HomePunjabFazilkaPunjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत,...

Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आवारा पशु के कारण हुआ हादसा

अबोहरः फाजिल्का के अबोहर में सादुलशहर रोड पर आज 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कार ड्राइवर घायल है। घटना की सूचना लोगों द्वारा 112 हेल्पलाइन और नर सेवा टीम को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पशु को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान सतीश कुमार निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई है।

जबकि घायल की पहचान रोहित कुमार निवासी सादुलशहर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सतीश सीतो गुन्नो में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इस दौरान सुबह करीब 4:30 बजे सीतो सादुलशहर रोड पर अचानक एक पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में उनकी कार की टक्कर दूसरी कार से हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

सीतो चौकी के एएसआई बलवीर सिंह की मौजूदगी में शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम ने घायल कार चालक रोहित कुमार को सीतो गुन्नो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है। पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -