हेल्थः कान की गंदगी साफ कैसे करें ये सवाल हर किसी के मन में होता है। आजकल बहुत ज्यादा धूल मिट्टी और प्रदूषण के कारण कान में बहुत ज्यादा गंदगी बनती है। ऐसे में सुनने में समस्या हो सकती है। हालांकि कान का मैल साफ करने के लिए घरेलू उपाय मौजूद हैं, लेकिन कान बहुत ही सेंसिटिव अंग है जिसके साथ प्रयोग करना भारी पड़ सकता है। अगर आप भी कान साफ करने के आसान और असरदार घरेलू उपाय जानना चाहते हैं तो यह खबर आपकी के लिए मददगार साबित हो सकती है।
कान की गंदगी कान के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा तंत्र है जो कान को धूल, बैक्टीरिया और अन्य बाहरी कणों से बचाता है। यह कान के अंदर की त्वचा को नम बनाए रखता है और संक्रमण से बचाता है। लेकिन, जब यह जरूरत से ज्यादा बनने लगे या बाहर न निकले, तो यह ब्लॉकेज और सुनने में दिक्कत पैदा कर सकता है।
1. गुनगुना नारियल तेल या ऑलिव ऑयल
एक चम्मच तेल को हल्का गर्म करें। ड्रॉपर की मदद से 2-3 बूंदें कान में डालें और सिर को कुछ मिनट के लिए एक तरफ झुकाकर रखें। तेल ईयरवैक्स को नरम करता है जिससे वह आसानी से बाहर निकल जाता है। तेल बहुत गर्म न हो और कान में चोट या संक्रमण न हो.
2- आधा चम्मच बेकिंग सोडा को दो चम्मच पानी में मिलाएं। ड्रॉपर से 2 बूंदें कान में डालें। यह ईयरवैक्स को घोलने में मदद करता है और धीरे-धीरे बाहर निकालता है। हफ्ते में एक बार से ज्यादा न करें।
3. एक चम्मच नमक को गर्म पानी में मिलाएं। रुई की मदद से कान के बाहरी हिस्से को साफ करें या ड्रॉपर से 2 बूंदें डालें। नमक का एंटीसेप्टिक गुण कान को संक्रमण से बचाता है और मैल को ढीला करता है। कान में पानी भरने से बचें।
4. मेडिकल स्टोर से मिलने वाला 3 प्रतिशत हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लें। इसे बराबर मात्रा में पानी में मिलाकर 2 बूंदें कान में डालें. यह ईयरवैक्स को झाग बनाकर बाहर निकालने में मदद करता है। यह उपाय बहुत संवेदनशील कानों के लिए नहीं है। पहले डॉक्टर से सलाह लें।
सफाई के दौरान ये गलतियां करने से बचें
– कॉटन बड्स का इस्तेमाल अंदर तक न करें। इससे मैल और अंदर जा सकता है।
– पिन, टूथपिक या किसी नुकीली चीज से कान में सफाई न करें। इससे कान की त्वचा या पर्दा फट सकता है।
– बार-बार कान में उंगली डालना भी संक्रमण का कारण बन सकता है।