लुधियानाः जिले के जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी का गोलियां मारक कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय तेजपाल निवासी गांव गिद्दड़विंडी के रूप में हुई है। वहीं मामले को लेकर एसएसपी अंकुर गुप्ता ने चौकाने वाले खुलासे किए है। एसएसपी ने बताया कि 2.50 बजे तेजपाल और हनी रोमी में हाथापाई हुई थी। जहां तेजपाल की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम हनी रोमी और काला रोमी ने दिया है और दोनों रोमी गांव के रहने वाले है। दोनों आरोपी सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर भागे है।
दोनों में पुरानी रंजिश थी और पुरानी रंजिश के तहत ही कबड्डी खिलाड़ी का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के साथ तेजपाल का पहले भी 2 से 3 बार विवाद हुआ था। हालांकि उस दौरान लोकल पुलिस को दोनों पक्षों द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई थी। जांच में सामने आया है कि गगन मोगा का रहने वाला भी केस में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस केस में कुल 4 लोग शामिल थे और सभी की पहचान कर ली गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता देंकि आरोपियों ने आधे घंटे तक पहले कबड्डी खिलाड़ी को बेरहमी से पीटा और उसके बाद गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। हैरानी की बात यह है कि जिस अस्पताल के बाहर हमलावारों ने घटना को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि उक्त अस्पताल के कैमरे बंद पाए गए।