फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात अज्ञात हमलावारों द्वारा गोली मारकर ऑटो चालक को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी सुखचैन नगर, फगवाड़ा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि देर रात अज्ञात हमलावार कुलदीप को गोली मारकर फरार हो गए।
घटना में घायल कुलदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सैंटर अस्पताल में रैफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचने पर कुलदीप ने दम तोड़ दिया, जहां डॉक्टरों द्वारा कुलदीप को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फगवाड़ा अस्पताल में गोली लगने से घायल कुलदीप को भर्ती किया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों द्वारा जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। ईलाज के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।