लुधियानाः पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर टीम ने एक युवक से हैंडग्रेनेड पकड़ा है। जानकारी अनुसार टीम शिवपुरी रोड इलाके में थी, इस दौरान बाइक पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस उन्हें रोक लिया। पीछे बैठा शख्स बाइक से उतर गया, जबकि दूसरा स्टार्ट बाइक पर बैठा रहा।
पुलिस का ध्यान हटते ही बाइक स्वार भाग गया। लेकिन कुलदीप नाम के शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया। कुलदीप की तलाशी लेने पर उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। पीसीआर कर्मचारियों ने तुरंत कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद एक-एक करके पुलिस अधिकारी वहां पहुंचने लगे और फिर उसे पकड़कर पूछताछ के लिए ले गए। संभावना है कि आज पुलिस इस मामले में प्रेस वार्ता कर सकती है।
जांच में सामने आया है कि ये ग्रेनेड वो मुक्तसर के बार्डर एरिया से लेकर आए थे। इसके जेल में बंद एक कैदी से इसके तार जुड़े है। ग्रेनेड वो जेल में बंद एक कैदी के कहने पर लेकर आए थे। उन दोनों को टारगेट दिया गया था कि ग्रेनेड लेकर वो लुधियाना तक जाएं और फिर उस ग्रेनेड को लाडोवाल से लेकर चिड़िया घर के बीच में हाईवे पर छिपाना था। पुलिस मुक्तसर जेल में भी जांच करेंगी। पुलिस अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी कैमरे भी चैक कर रही है। कई मुख्य चौक से पुलिस को फूटेज भी मिले है जिनकी वह पड़ताल में जुट गई है।