Punjab Govt Advertisement
HomeNationalResort से निकला 6 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Resort से निकला 6 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धमतरीः एक रिसॉर्ट में 6 फीट लंबा अजगर देखने को मिला है। रिसॉर्ट में मौजूद लोग सोफे पर बैठे थे, तभी उन्हें फुफकारने की आवाज सुनाई दी। सांप देखकर वे तुरंत सोफा छोड़कर बाहर भागे, जैसे ही सोफा हटाने पर सांप दिखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। रिसॉर्ट मालिक ने तुरंत सर्प मित्र सूर्यकांत को सूचना दी। सूर्यकांत मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहले सांप को रसेल वाइपर समझा था, लेकिन जब सोफे को पलटा गया, तो 6 फीट का अजगर उसके नीचे छिपा बैठा मिला जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूर्यकांत ने बताया कि अजगर को एक बोरी में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद रिसॉर्ट में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। धमतरी जिले में इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिसके कारण जीव-जंतु भी अपने ठिकानों से बाहर निकल रहे हैं। यह अजगर कब रिसॉर्ट में घुसा, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। वहीं अब रिसॉर्ट मालिक ने अन्य जगहों पर भी सावधानीपूर्वक जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -