बठिंडाः ट्राले चालक को कुछ लोगों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई की वजह ये रही कि वह चालक तेज रफ्तार से ट्राला चला रहा था जो किसी के लिए भी खतरा बन सकता था। इसी के साथ ड्राइवर ने बेरिकेड्स भी तोड़े। किसी तरह लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की गई जिसके बाद वह गंभीर घायल हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची एक एनजीओ के युवक ने घायल ड्राइवर को अस्पताल दाखिल करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी देते एनजीओ के अध्यक्ष श्वेत सोनू मेशवारी ने बताया कि ट्राला चालक गुनियाना रोड की ओर से अपने ट्राले को तेज रफ्तार से लेकर आ रहा था। इस दौरान लोगों ने उसको ट्राला धीमा करने की बात कही, लेकिन उसने ट्राला धीमा नहीं किया। बरनाला रोड पर भट्ठी वाले चौक के पास लाल बत्ती होने के चलते उसको ट्राला रोकना पड़ा जिसके बाद लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसकी मारपीट की।
बताया जा रहा है कि एनएफएल के बेरिकेड्स भी ट्राला चालक ने तोड़े हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची एनजीओ की टीम और पुलिस ने चालक को घायल अवस्था में बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। ट्रॉली के आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर काला रंग लगा हुआ था। यह रंग चालक ने क्यों लगाया यह जांच का विषय है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।