Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय मजदूर की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय मजदूर की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः शहर में एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक 19 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कुमार, निवासी झारखंड के रूप में हुई है, जो मोहाली के गांव मौली में अपनी मां और भाई के साथ रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष गांव सुखगढ़ के पास सेक्टर-100 में बन रहे एक मकान पर मजदूरी करने गया था। यह मकान हीरा सिंह नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। मकान के ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की तारें गुजर रही हैं। काम के दौरान सुभाष किसी तरह इन तारों की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद साथी मजदूरों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, साथ काम करने वाले मिस्त्री ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। परिजनों के अनुसार, सुभाष कुछ महीने पहले ही अपने परिवार के साथ झारखंड से मोहाली रोजगार की तलाश में आया था। उसकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ऊंची वोल्टेज तारों के नीचे निर्माण कार्य न हो, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हों।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -