Punjab Govt
HomeHaryanaHaryana News: Governor Ashim Kumar Ghosh ने बच्चों को पिलाई पोलियो बूंदें,...

Haryana News: Governor Ashim Kumar Ghosh ने बच्चों को पिलाई पोलियो बूंदें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणाः विश्व पोलियो दिवस पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने पंचकूला के बरवाला स्थित कोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स पिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि पोलियो जैसी बीमारी को समाप्त करने के लिए देशभर में जनजागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी मित्रा घोष भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा, डीसीपी सृष्टि गुप्ता, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार, एसएमओ डॉ. संजीव गोयल, और पार्षद सलीम दबकोरी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर टीबी के मरीजों को पोषण कीट भी वितरित की गईं। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रखना ही देश के भविष्य को मजबूत बनाना है, और पोलियो उन्मूलन अभियान इस दिशा में सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -