तरनतारनः जिले के पट्टी कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड लेकर पहुंचे एएसआई कशमीर सिंह के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना में ASI गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई ने बताया कि वह रिकार्ड लेकर कोर्ट पहुंचा था, जहां कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। वहीं उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इस मामले में थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने पीड़ित एएसआई के बयान लेकर करके केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एएसआई कशमीर सिंह ने बताया कि वह सुबह सवा 9 बजे थाना कच्चा-पक्का के तहत आबकारी एक्ट के केस में साहिब सिंह का रिकॉर्ड सौंपने के लिए पट्टी के कोर्ट परिसर आया था। अदालत में उसके गांव के रतन सिंह भी थाना सदर पट्टी में दर्ज केस के तहत गवाही देने आए हुए थे। एएसआई का कहना है कि इस दौरान वहां पर रतन सिंह के साथ सिकंदरजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, हरदेव सिंह और हरभजन सिंह निवासी गांव धारिवाल भी मौजूद थे।
एएसआई ने बताया कि सिकंदरजीत सिंह समेत सभी लोग उसके साथ विवाद करने लग गए और उससे हाथापाई करने लग घए। इस दौरान उन्होंने उसकी वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकियां दी। इस घटना में एएसआई को चोटें आईं है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।