Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: पटाखे जलाने से रोकने पर दो मामलों में जमकर हंगामा,...

Jalandhar News: पटाखे जलाने से रोकने पर दो मामलों में जमकर हंगामा, एक ने तोड़ा गाड़ी का शीशा, दूसरे ने निकाली गालियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दीवाली की रात गुरु रामदास नगर और लम्मा पिंड में जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मामलों में पड़ोसियों द्वारा दूसरे पड़ोसी को पटाखे जलाने से रोकने को लेकर विवाद हुआ। गुरु रामदास नगर में देर रात 11 बजे पटाखे चलाने से रोकना महंगा पड़ गया। जहां युवक ने उत्पाद मचाते हुए गली में पड़ी इंटरलॉकिंग टाइल (ईंट) उठाकर गाड़ी के फ्रंट शीशे पर मार दी और शीशा तोड़ दिया। वहीं दूसरे मामले में लम्मा पिंड में खिड़की पर पटाखे बजाने से रोकने पर नशे में धुत्त युवक ने जमकर उत्पाद मचाया।


हंगामे की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें युवक द्वारा महिलाओं को गालियां निकाली गई और जमकर हंगामा किया गया। हालांकि युवक के परिजनों द्वारा उसे घर के अंदर ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन युवक महिला को गलियां निकालते हुए भाईयों को बुलाकर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकियां देता हुआ दिखाई दिया। दोनों मामलों में लोग गली में एकत्रित हो गए। गुरु रामदास नगर में हुए विवाद को लेकर लोगों का कहना है कि उसे गाड़ी के सामने पटाखे फोड़ने से मना किया तो वो गुस्से में आ गया।

लोगों ने बताया कि हंगामा करने वाला युवक गली में पटाखे फोड़ रहा था। गली में ही कार खड़ी थी। पड़ोस के लोगों ने उसे गाड़ी के सामने पटाखे चलाने से रोका तो वह गुस्से में आ गया। पहले उसने जोर-जोर से गालियां देनी शुरू कर दी, उसे समझाया तो उसने गली से इंटरलॉकिंग टाइल उठाई और गुस्से में उसे गाड़ी के फ्रंट शीशे पर दे मारा। इसके बाद साइड की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। गाड़ी का शीशा तोड़ने के बाद युवक अपने घर में घुस गया। इसके बाद फिर घर से बाहर आया और गालियां देनी शुरू कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -