अजमेरः जिले के सरकारी हॉस्पिटल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने बुजुर्ग को थप्पड़ मारे। सिक्योरिटी गार्ड ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन महिला रेजिडेंट उसे थप्पड़ मारती रही। बुजुर्ग ने माफी भी मांगी, लेकिन रेजिडेंट पीटती रही। यह कृत जेएलएन हॉस्पिटल का है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ऑफिस ने घटना की रिपोर्ट मांगी है।
मामूली बात को लेकर JLN Hospital की महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने बुजुर्ग को जड़े थ प्पड़https://t.co/GY1w9rETtK#DayOfTheGirl #Taliban #DowJones pic.twitter.com/Gb874ZyGPO
— Encounter India (@Encounter_India) October 11, 2025
जानकारी मुताबिक, एक बुजुर्ग आई पोर्च ओपीडी से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही 2 महिला रेजिडेंट डॉक्टर में से एक के साथ बुजुर्ग का कंधा टकरा गया। इसी से महिला रेजिडेंट डॉक्टर चिड़ गई और बुजुर्ग को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, उपाधीक्षक डॉ. अमित यादव कंट्रोल रूम पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच करवाई।
हॉस्पिटल अधीक्षक का कहना है कि रेजिडेंट के खिलाफ कार्रवाई होगी। गार्ड के भी बयान लिए जाएंगे। हालांकि मामले में कोई भी शिकायत रेजिडेंट या बुजुर्ग की ओर से नहीं दी गई है। प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज की अनुशासनात्मक कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा एक और जांच कमेटी बनाई गई है, जो तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करेगी।