Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा अलौकिक...

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा अलौकिक नगर कीर्तन, गुरबाणी के रंग में रंगा शहर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः अमृतसर शहर आज पूरी तरह गुरबाणी के रंग में रंगा हुआ नजर आया। धन-धन श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशपर्व के शुभ अवसर पर अमृतसर में एक भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। श्री अकाल तख्त साहिब से आरंभ हुए इस नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण में डूब जाने का अनुभव किया। नगर कीर्तन की शुरुआत श्री अकाल तख्त साहिब से हुई, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में पांच प्यारे सिंहों ने अगुवाई करते नगर कीर्तन को रवाना किया।

नगर कीर्तन में शामिल पालकियों को फूलों से सजाया गया था, जो संगत में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। श्रद्धालु रास्तों में गुरबाणी कीर्तन का आनंद लेते रहे। शहर के विभिन्न स्थानों पर सेवादरों की ओर से संगत के लिए लंगर, पानी और चाय की सेवा दी गई। नगर कीर्तन मार्ग पर संगत ने खुद आगे बढ़कर सफाई, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने में सहयोग दिया।

श्री अकाल तख्त साहिब के जथेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने नगर कीर्तन में शिरकत करते कहा कि श्री गुरु रामदास जी का जीवन हमें सेवा, नम्रता और प्रेम की सिखलाई देता है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम सच्चे सिक्ख और सच्चे इंसान बन सकते हैं।अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने नगर कीर्तन में पहुंचकर संगत को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं दी और बताया कि शहर में शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -