तरनतारन में इस दिन होंगे विधानसभा उपचुनाव
पटना: बिहार में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार की सभी 243 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया। वहीं तरनतारन में उप विधानसभा सीट का ऐलान हो गया है। 11 नवबंबर को तरनतार सीट पर उपचुनाव होंगे, जबकि 14 नवबंर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आज हम बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों और इसके लिए चुनाव आयोग की तैयारियों की घोषणा करने जा रहे हैं। इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार में 7.2 करोड़ वोटर है, वहीं 14 लाख मतदाता पहली बार वोट करेंगे। उन्होंने कहाकि 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।
Read in English:
Breaking News: Bihar Assembly Elections Scheduled in Two Phases, Counting on November 14
लगभग 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14,000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। हर केंद्र पर 1200 वोटिंग की कोशिश है, बिहार में 40 सीट आरक्षित है। एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी। बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होंगी, जबकि 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे।
