किसानों को जागरूक करके उनकी आर्थिकी मजबूत करने पर दिया जा रहा बल :डॉ राजेश कुमार जंगा
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर पशु अस्पताल बंगाणा परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब सौ पशुपालकों ने भाग लिया, जिन्होंने पशुओं की देखभाल, रोग नियंत्रण, टीकाकरण तथा आधुनिक पशुपालन तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं के कल्याण, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना था, ताकि वे न केवल अपने पशुओं की उत्पादकता बढ़ा सकें बल्कि अपने आर्थिक स्तर को भी सुदृढ़ कर सकें।
डॉ राजेश कुमार जंगा ने आगे कहा कि वर्तमान समय में पशुपालन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आय का साधन बनता जा रहा है। यदि पशुपालक आधुनिक तकनीकों को अपनाएं, समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण करवाएं और वैज्ञानिक पद्धतियों से पशुओं की देखभाल करें, तो यह क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता शिविर, निःशुल्क जांच और टीकाकरण अभियान निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
इस मौके पर डॉ श्रेया ठाकुर रायपुर डॉ दीपशिखा चौकी मनियार डॉ रजत दत्ता थाना कलां जिला पार्षद सत्या देवी,ज्ञान चंद शर्मा जगदीश शर्मा फार्मासिस्ट बलबीर सिंह नरेश कुमार नंदलाल, इकबाल मुहम्मद वीरेंद्र ठाकुर सुरेश कुमार भीम सिंह राज कुमार मिन्हास सुनंदन शर्मा, तिलक राणा अजय शर्मा किसानों में सुरेन्द्र हटली के अलावा सभी गणमान्य मौजूद रहे।