करनाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विकास परियोजनाओं की शुुरुआत की। इसमें करनाल से जुड़ी हुई विभिन्न विकास परियोजनाएं भी शामिल हैं।इनका सीधा लाइव प्रसारण करनाल के लघु सचिवालय सभागार में हुआ।
इस दौरान करनाल के विधायक जगमोहन आनंद और असंध के विधायक योगेंद्र राणा भी मौजूद रहे। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का फेस टू और साथ ही असंध में 100 बेड का नागरिक अस्पताल और कई करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत हुई।
मीडिया के साथ बात करते हुए विधायक ने अमित शाह का हरियाणा की धरती पर पहुंचने के लिए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज मेडिकल केयर यूनिट का उद्घाटन किया गया है।यह मेडिकल केयर यूनिट करोड़ों की लागत से तैयार की गई है।
इससे करनाल के लोगों को सौगात मिली है। इसके अलावा असंध में 100 बेड के अस्पताल का भी शिलान्यास किया गया है। इससे असंध के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्हें इलाज करवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।