Punjab Govt
HomeHaryanaमहिला की संदिग्ध मौत के बाद गुपचुप तरीके से हो रहा था...

महिला की संदिग्ध मौत के बाद गुपचुप तरीके से हो रहा था संस्कार, पुलिस ने चिता से उठवाया शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबादः जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जब उसका पति गुपचुप तरीके से श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से शव को कब्जे में ले लिया।

पूरा मामला फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है, जहां कल सुबह करीब 6 बजे एक महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका की पहचान गुंजन के रूप में हुई, जिसकी शादी दीपक नामक युवक से 8 मार्च 2022 को बिहार में हुई थी। लेकिन इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब पुलिस को सूचना मिली कि महिला के पति द्वारा बिना किसी जानकारी या पुलिस प्रक्रिया के चुपचाप दाह संस्कार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर श्मशान घाट पहुंची और चिता पर शव रखे जाने से पहले ही उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद महिला के शव को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव को रखा गया है।

वहीं महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुंजन को ससुराल वालों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि गुंजन की डिलीवरी 6 महीने पहले बिहार स्थित उसके मायके में हुई थी। उसका 6 महीने का एक छोटा बच्चा भी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे न तो अपने मायके वालों से मिलने देते थे, न ही फोन पर बात करने देते थे।

फिलहाल महिला के पति दीपक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है — चाहे वो आत्महत्या हो, या हत्या के शक की दिशा में।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -