नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ ही देर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सीएम मान का काफिला दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंच गया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सीएम गाड़ी गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास दिखाई दे रही है। दरअसल, इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (SDRF) के नियमों को सरल बनाने के लिए अनुरोध करना हैं।
कहा जा रहा हैकि मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र सरकार से पंजाब में आई हालिया बाढ़ की भरपाई के लिए 20,000 करोड़ रुपये की मदद की मांग करेंगे। इससे पहले पंजाब विधानसभा में भी केंद्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। विधानसभा में सांसदों ने बाढ़ राहत के लिए केंद्र द्वारा समय पर सहायता न प्रदान करने की कड़ी निंदा की और राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन किया।