लुधियानाः जिले में ऑटो सवार लुटेरों ने व्यक्ति से एक लाख की नगदी छीन ली। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थाना 4 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी जोन-1 के समीर वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले डिविजन नंबर 4 के एरिया में ऑटो में 3 आरोपी व्यक्ति से एक लाख की नगदी छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान रवि कुमार निवासी सलेम टाबरी, उपकार सिंह निवासी सलेम टाबरी और अशोक कुमार निवासी खन्ना के रूप में हुई है। उपकार सिंह ऑटो को चला रहा था, जबकि रवि और अशोक ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपियों के कब्जे से 43 हजार रुपए रिकवर कर लिए गए है। वारदात में इस्तेमाल ऑटो को जब्त कर लिया है। ऑटो सुनीता के नाम पर है और उसने रवि को किराये पर दी हुई थी। जिसके बदल में वह रवि से एक हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब वसूलती थी।
आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को 19 सितंबर को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को 25 सितंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे और इस वारदात के बाद आरोपियों ने वह उतार दिए। जांच में सामने आया है कि तीनों दोस्त हैं।