Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: पंचायती सदस्य पर गोली चलाने और कार को आग लगाने...

Punjab News: पंचायती सदस्य पर गोली चलाने और कार को आग लगाने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के देहलों इलाके में 21 सितंबर को अज्ञात लोगों ने पंचायत सदस्य के मकान पर गोलियां चलाई। इस दौरान हमलावारों ने घर में खड़ी कार तथा घर के बाहर रखी पराली को जला दिया। इस घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके गंभीर धारा के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और एक कार बरामद की है।

डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने नशा बेचने से रोकने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। डीसीपी ने कहा कि इस घटना में आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध राइफलें (12 बोर), एक अवैध पिस्टल (32 बोर), 6 कारतूस और एक कार बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी नशा बेचने का व्यवसाय करते थे और गांव के लोगों व पंचायत सदस्य द्वारा उन्हें रोके जाने के कारण रंजिश में उन्होंने यह वारदात की। आरोपियों द्वारा पंचायती सदस्य पर सीधे तौर पर गोली चलाई गई और घर के बाहर रखी कार व पराली में आग लगा दी गई। उन्होंने कहा कि मामले में और खुलासे की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -