Punjab Govt
HomeHimachalहिमाचल प्रदेश शिव सेना (शिंदे ) ने प्रदेश कार्यकरणी की घोषणा की 

हिमाचल प्रदेश शिव सेना (शिंदे ) ने प्रदेश कार्यकरणी की घोषणा की 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: सेना (शिंदे ) के हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जय दत्ता ने प्रदेश कार्यकरणी की घोषणा कर दी है। जिसमे 16 सदस्यों को विभिन्न अहम पदों की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। जय दत्ता ने घोषणा के बाद जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिव सेना (शिंदे ) के नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूरी तन्मयता के साथ निभा रहे है। इसी कड़ी के तहत प्रदेश कार्यकरणी बनाई गई है। उन्होने बताया कि आने वाले दिनों में कार्यकरणी का विस्तार भी किया जाएगा।

उन्होने बताया कि अजय सोंधी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजू शर्मा को प्रवक्ता का कार्यभार प्रदान किया गया है। हरीश अटवाल, गुलाब सिंह ठाकुर, सुखराम व भाग सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष, राजीव मैनन व पंकज कौशल को सहसचिव, अजय पटियाल को कानूनी सलाहकार, आशीष शर्मा को प्रदेश युवाध्यक्ष, रेखा देवी को प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष, नीरज उधवानी को ट्रांसपोर्ट सैल का अध्यक्ष, धीरज शर्मा को ट्रांसपोर्ट सैल का उपाध्यक्ष, हरदीप सैनी को युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष, अंकुश शर्मा को युवा मोर्चा का सचिव, लोतराम को एक्स सर्विसमैन सैल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जय दत्ता ने बताया कि प्रदेश कार्यकरणी में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। आगामी समय में जल्द ही कार्यकरणी का विस्तार किया जाएगा। सभी सदस्य एकजुटता होकर शिव सेना के लिए कार्य करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -