Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: दिन दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार, साथी काबू, जमकर की...

Jalandhar News: दिन दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार, साथी काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घटना को लेकर लोगों में रोष, पुलिस से हुआ विवाद

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज बस्ती शेख में चोर बाइक चोरी करके ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि उसके 2 साथियों को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान इलाका निवासियों ने जमकर व्यक्तियों की छित्तर परेड की। घटना की सूचना लोगों ने थाना 5 की पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्तियों को काबू कर लिया है। पुलिस का कहना है कि व्यक्तियों को थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी।

इस दौरान इलाका निवासियों का पुलिस के साथ भी विवाद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक घटना को लेकर पुलिस से कार्रवाई करवाने से मना कर रहा है। हालांकि दूसरे युवक उसे कार्रवाई करने के लिए आग्रह कर रहे है। वहीं महिला ने कहा कि उक्त काबू किए गए व्यक्ति नशे के आदी है और उन्होंने खुद नशा करने की बात कबूली है। काबू किए चोर ने बताया कि बाइक उसके जीजे ने चुराई है। लोगों ने बताया कि काबू किया उक्त व्यक्ति पहले गली में 3 बार चक्कर काटकर रेकी करता रहा। जिसके बाद उसका साथी बाइक चुराकर मौके से फरार हो गया।

महिला का कहना है कि सुबह 7.45 बजे बाइक घर के बाहर लगाया था और आधे घंटे के बाद 8.15 बजे बाइक लेकर चोर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाका निवासियों द्वारा भारी हंगामा किया गया। लोगों ने कहा कि तीसरी बार घटना को अंजाम दिया जा चुका है। पहले इलाके में ताले टूटने की घटना हुई, दूसरी बार एक्टिवा चोरी हुई और आज बाइक चोरी हो गया। व्यक्ति ने कहा कि वह नकोदर बाबा मुराद शाह में बाबा जी के जन्मदिन का केक कटवाने गया हुआ था।

जिसके बाद आज सुबह वह घर लौटा और माथा टेकने के बाद घर के बाहर बाइक खड़ी करके घर में चला गया और छत पर सफाई करने लग गया। इस दौरान जब वह नीचे उतरा और बाइक लेने के लिए घर के बाहर आया तो देखा बाइक वहां मौजूद नहीं थी। व्यक्ति ने आसपास लोगों से पूछा, लेकिन कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए तो पता चला कि चोर बाइक लेकर फरार हो गया। इस घटना में उक्त चोर के साथियों को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -