Punjab Govt
HomeHimachalलाहौल सरकार की नाकामी और प्राकृतिक आपदा दोनों का दंश झेल रहा...

लाहौल सरकार की नाकामी और प्राकृतिक आपदा दोनों का दंश झेल रहा : जयराम ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाहौल सरकार की नाकामी और प्राकृतिक आपदा दोनों का दंश झेल रहा : जयराम ठाकुर

इतनी बड़ी आपदा के बाद नहीं मिल रही पाई लोगों को फौरी राहत

जो गांव खतरे में हैं उन्हें खाली करवाकर प्रभावितों की बसाने में मदद करे सरकार

सरकार की नाकामी से पूरे प्रदेश में निराशा, झूठ बोलकर काम चला रही है सरकार

लाहौल/केलॉंग/उदयपुर/ऊना/ सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष ने केलॉंग में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लाहौल में इतनी बड़ी तबाही के बाद भी सरकार को यहाँ के लोगों की फिक्र ही नहीं है। यहां के लोग प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ सरकार की नाकामी का भी दंश झेल रहे हैं। तबाही से ज़्यादा नुकसान सरकार की उपेक्षा की वजह से लोगों को उठाना पड़ा है। आपदा से सड़कें बंद हुई तो उन्हें खोलने का काम सरकार का था, लेकिन वह नहीं खोली गई, जिससे  कृषि और बागवानी के उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पाए और हर किसान को लाखों का नुकसान हुआ। सबसे हैरानी की बात यह है कि लाहौल के लोगों को सरकार ने उनके हाल पर छोड़ दिया, जैसे लाहौल हिमाचल का हिस्सा ही नहीं है। इतना नुकसान होने के बाद भी ज्यादातर जगहों पर कोई बड़ा अधिकारी तक नहीं पहुंचा। कुछ जगहों पर पटवारी पहुंचे लेकिन बात उसके आगे नहीं बढ़ी। लोगों को इतने दिनों के बाद भी फौरी राहत नहीं मिली। क्या इसी तरह से आपदा में सरकार को काम करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह हाल सिर्फ केलॉंग और लाहौल का ही नहीं पूरे प्रदेश का है। सरकार ने मानसून के पहले इस तरह की आपदा से निपटने की कोई तैयारी ही नहीं की थी। आपदा आने के बाद भी सरकार ने कोई मुस्तैदी नहीं दिखाई। आपदा के समय में लोगों को आपदा से राहत देने की बजाय सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री ग़ैर ज़रूरी काम में ही लगे रहे। जब सदन में आपदा पर चर्चा करनी थी तो सीएम बिहार में चुनावी रैली कर रहे थे और जब पुनर्वास के कार्यों को गति देनी है तो भी सरकार के ज्यादातर जिम्मेवार लोग नज़र नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते कल शाशिन, कोकसर, सीसू, तेलिंग, ट्रिलिंग,यांगला, गोंदला, तांदी संगम घाट, लिंडूर, जालमा, हालिंग, जसराट, जोबरांग, मयार वैली, टिंगरेट, और उदयपुर वैली में प्रभावित लोगों से मिला था और सभी ने वहाँ भी सरकार द्वारा कोई सहयोग न करने के आरोप लगाए थे। आज भी जो लोग मिल रहे हैं वह भी सरकार के सहयोग न मिलने की बात कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ताँदी गांव लगातर दोनों तरफ से नदी के कारण होने वाले कटाव की वजह से धँसता जा रहा है। वहाँ पर लोगों की कई बीघा जमीन चली गई है और आगे की गांव भी असुरक्षित हो गया है। इसी तरह और भी गँवा हैं जो धँस रहे हैं। साल दर साल वह धंसते जा रहे हैं, जिससे वह जगहें अब रहने लायक बची नहीं हैं। ऐसी असुरक्षित जगह पर रहना अब खतरे से खाली नहीं है। इसलिए सरकार उन जगहों को खलाई करवाकर सभी प्रभावितों को सुरक्षित जगह बसाए। कुछ जगहों पर लोग अपना घर छोड़ कर रह रहे हैं। ऐसे न जाने कितने लोगों ने हमें रिप्रेज़ेंशन दी है। सरकार को उन लोगों की मदद करनी पड़ेगी। ज्यादतर जगहों पर हाल ख़राब हैं और सरकार की तरफ़ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों की सब्जियां ख़ासकर गोभी और मटर जो इलाक़े की आय का सबसे बड़ा साधन था, वह अब आपदा और सरकार की नाकामी भेंट चढ़ चुका है। केंद्र सरकार द्वारा अब तक सात हज़ार करोड़ से ज़्यादा की नक़द धनराशि सिर्फ़ आपदा प्रभावितों के लिए जो भेजी गई है वह लोगों को अब तक क्यों नहीं मिल पाई। मुख्यमंत्री उस पैसे से सरकार चलाना चाहते हैं। सरकार केंद्र द्वार भेजी गई मदद को आपदा प्रभावितों तक जल्दी से जल्दी सरकार पहुँचाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता धारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अन्य कामों में व्यस्त है। किसी भी आपदा क्षेत्र में वह लोग दिखाई नईं पड़े। जबकि हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने पूरा समय आपदा प्रभावितों की सेवा करने में ही निकाला। हर कार्यकर्ता तन मन धन से आपदा प्रभावितों की सेवा में जुटा रहा। आर्थिक सहायता से लेकर राहत सामग्री इकट्ठा करने से लेकर उन्हें हर प्रभावित तक पहुंचाने में जी जान से जुटे हैं। भाजपा का कार्यकर्ता राहत सामग्री पीठ पर लाद कर दस-दस किलोमीटर की दूरी तक पैदल चला है। यही हमारे संगठन की शिक्षा है। उन्होंने इस दौरान जनसंघ के संस्थापक सदस्य अंत्योदय की विचार धारा के जनक पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने के प्रण को दोहराया।

जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीन दयाल को दी श्रद्धांजलि

जयराम ठाकुर ने केलांग में आयोजित कार्यकम में जनसंघ से संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका जीवन और विचार सदैव प्रेरणा के स्रोत हैं। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, अखिलेश कपूर, सुरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा के तहत केलांग में सफ़ाई अभियान में हुए शामिल

जयराम ठाकुर ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज केलांग बस अड्डा परिसर में सफ़ाई अभियान में सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ मिलकर परिसर की सफ़ाई अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का एक सशक्त उदाहरण है। गांधी जी ने कहा था जहाँ सफ़ाई होती है, वहां ईश्वर का वास होता है। सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ व सुंदर भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों से से इस जनआंदोलन को और गति देने का आह्वाहन किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -