बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के पाँच विद्यार्थियों का चयन हिमाचल स्टेट योगा एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योगा चैम्पियनशिप में हुआ है। यह चैंपियनशिप दिसंबर माह में झारखंड के रांची में आयोजित होगी। इससे पहले कांगड़ा में हुई स्टेट लेवल योगा चैंपियनशिप में बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के कुल 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
जिसमें से पांच विद्यार्थियों ने मेडल जीते । ये विद्यार्थी झारखंड में होने वाली रास्ट्रीय योगा चैंपियनशिप में भाग लेंगे। बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की दसवीं कक्षा की नैना, अक्षरा, पांचवी कक्षा की सतगुन, राधिका व तीसरी कक्षा की भूमि ठाकुर का चयन हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानचार्या मेरिन पॉल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह इनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्या मेरिन पॉल ने इसका श्रेय बच्चों व योगा अध्यापिका पूजा कौशल को दिया है