पंचकूला: Haryana News: महिला को बचाने आए ASI के साथ मारपीट, देखें वीडियो माता मनसा देवी मंदिर के बाहर पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की गई है। हमलावरों ने एएसआई के सिर पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। एएसआई का नाम सुखजंट सिंह बताया जा रहा है।
महिला की शिकायत पर एएसआई मार्केट में आया था परंतु कुछ लोगों ने एएसआई और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। लोगों की भीड़ ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने महिला ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर के बाहर कुछ दुकानें उन्होंने जबरदस्ती दुकान लगाई थी। दुकानदारों को कहा गया कि थोड़ा रास्ता छोड़ दें श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने के लिए मुश्किल होगी। उन्होंने बात नहीं मानी और मारपीट शुरु कर दी।
इस मामले में महिला ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची परंतु उन पर भी इन्होंने मारपीट करनी शुरु कर दी। 4-5 लोगों ने पुलिस पर हमला किया।