बद्दी/सचिन बैंसल: आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत साथी संस्था द्वारा मानपुरा पंचायत के वार्ड-5 में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इसके तहत वार्ड 5 के लोगों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया और अपने मोहल्ले, गलियों में साफ सफाई की और खुले में पड़ा हुआ कूड़ा उठाया।
साथी संस्था द्वारा लोगों को सफाई के महत्व और अपना आस पास साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। आईटीसी और साथी संस्था द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत मानपुरा और किशनपुरा पंचायत में अलग अलग वार्डो में सफाई अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा।