Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: 6 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार,...

Punjab News: 6 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलसि ने आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। देहात में घरिंडा थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 किलो हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोबनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अटारी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि एसएचओ घरिंडा के नेतृत्व में टीम ने खासा ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर बाइक सवार युवक को रोककर तालाशी ली।

आरोपी के बैग से 6 किलो हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी अटारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जोबनप्रीत सिंह लगभग एक साल से नशे के कारोबार में संलिप्त था। उसके फोन और अन्य उपकरणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच से खुलासा हुआ है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई थी।

इस संबंध में उसके कई सीमापार तस्करों के संपर्क भी मिले। डीएसपी कलेर ने कहा कि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए कार्रवाई कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जोबनप्रीत सिंह इस बड़ी खेप को किसे सप्लाई करने वाला था। उसके खिलाफ घरिंडा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -