Punjab Govt
HomeInternationalपुलिस चौंकी और अस्पताल के सामने सड़क के बीचोबीच बन गया 'पाताललोक',...

पुलिस चौंकी और अस्पताल के सामने सड़क के बीचोबीच बन गया ‘पाताललोक’, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बैंकॉकः थाईलैंड की राजधानी में बैंकॉक में वजीरा अस्पताल और पुलिस चौंकी के बाहर एक विशाल सिंकहोल बना गया। जहां सड़क पर 30 मीटर चौड़ा और 50 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। देखते ही देखते कई कारे और बिजली के खंभों को यह गड्ढा निगल गया। बैंकॉक के वजीरा अस्पताल के आसपास के इलाके को इस बड़े से सिंकहोल की वजह से खाली कराना पड़ा और ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद करना पड़ा। हादसे के दौरान कुछ गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना बुधवार तड़के की है, जब बैंकॉक के एक अस्पताल के सामने 50 मीटर गहरा सिंकहोल खुल गया, जिससे कारें और बिजली के खंभे धंस गए। इस घटना को लेकर शहर के निवासी हैरान रह गए। पास में ही बन रहे एक अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन को इस हादसे की वजह बताया जा रहा है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो इस खौफनाक हादसे की गवाही दे रहे हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने थाई राजधानी के ऐतिहासिक पुराने शहर में सैमसेन रोड पर स्थित वजीरा अस्पताल के आसपास की सड़कों को सुबह करीब सात बजे बंद कर दिया, क्योंकि यहां बहुत बड़ा गड्ढा हो गया था। इलाके की पाइपलाइन टूट गई और पानी की तेज धार बहने लगी थी। जबकि बिजली के तारों के गिरने से खतरनाक चिंगारियां निकल रही थीं।

सार्वजनिक अस्पताल के सामने करीब 30X30 मीटर चौड़ा और 50 मीटर गहरा गड्ढा हो गया। आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों और अस्पताल के मरीजों को बाहर निकाला गया, ताकि उनके साथ किसी तरह का हादसा न हो। सिंकहोल खुलने के दौरान सड़क पर कई गाड़ियां मौजूद थीं और सड़क को जमीन में धंसते देख लोगों ने तेजी से अपने वाहनों को पीछे हटाना शुरू कर दिया। इससे पहले, थाईलैंड के सरकारी समाचार ब्यूरो की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि सिंकहोल का एक्सटेंशन हो रहा है, लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रिपोर्ट में बताया गया कि इमरजेंसी टीम और इंजीनियरिंग टीमें इलाके को सुचारू बनाने और आगे के नुकसान को रोकने के लिए काम कर रही हैं। स्टेशन को बंद कर दिया गया है क्योंकि सिंकहोल ने पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खतरा पैदा कर दिया है और यात्रियों के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि गड्ढे से कुछ ही मीटर की दूरी पर कारें पीछे की ओर जा रही हैं, क्योंकि गड्ढे ने फुटपाथ को निगल लिया है, जिससे जमीन के नीचे एक गहरी खाई बन गई है। यह सिंकहोल ऐसे समय में बना है, जब बैंकॉक में भारी बारिश की आशंका है, क्योंकि आने वाले दिनों में सुपर टाइफून देश में दस्तक देगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -