जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने चोरी बाइक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, अपराधियों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के अंतर्गत एसपी सरबजीत सिंह राय की अगुवाई में एसआई कृष्ण गोपाल मुख्य अधिकारी थाना पतारा की पुलिस पार्टी ने 2 आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 73, दिनांक 22 सितंबर 2025 भ/द 303 (2) बीएनएस थाना पतारा में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ सोढ़ी पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव जगपालपुर जिला कपूरथला और प्रदीप सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी गांव जगपालपुर जिला कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मुकद्दमे में चोरी की गई।
मोटरसाइकिल नंबर PB08-DP-0816, मार्का स्प्लेंडर बरामद की गई तथा आरोपियों द्वारा मुकद्दमे में चोरी की गई।वहीं आरोपियों के खिलाफ मोटरसाइकिल PB08-DP-0816 की आरसी और अन्य कागजात नष्ट करने पर मुकद्दमे में धारा 238 बीएनएस के तहत वृद्धि की गई। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।