फिरोजपुरः जिले के ब्लॉक ममदोट में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आज दोपहर को फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर गांव लख्खो के बिहराम और गांव अल्फू के बीच 2 ट्रालों के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे स्थानीय लोगों ने ट्रक के नीचे से निकालने के लिए काफी संघर्ष किया। जानकारी के मुताबिक बजरी से भरा हुआ एक ट्राला वहीं खड़ा था और उसकी मुरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक और ट्राला उससे टकरा गया, जिसके कारण ट्रक के नीचे काम कर रहे दोनों लोग फंस गए।
इस घटना में एक की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।