Punjab Govt
HomeNationalHighway पर Car का फटा टायर, Divider तोड़कर टैंकर में घुसी, आग...

Highway पर Car का फटा टायर, Divider तोड़कर टैंकर में घुसी, आग लगने से 4 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अलीगढ़ः जीटी रोड पर भयानक हादसे में 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जहां, 100 की स्पीड से जा रही कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड से जा रहे कैंटर से टकरा गई। राहगीर ने एक को खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद तेज धमाका हुआ, फिर दोनों वाहनों में आग लग गई।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਅਲੀਗੜ੍ਹ ’ਚ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: 4 ਲੋਕ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸੜੇ, 1 ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ

हादसे में कार सवार 3 लोग और कैंटर चालक जिंदा जल गया। राहगीरों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची। 20-25 मिनट में आग बुझाई गई। इसके बाद पुलिस ने देखा तो शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। बॉडी बैग में पुलिस सभी शवों को लेकर गई। अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी मुताबिक, अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक कार एटा से अलीगढ़ और कैंटर अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रहा था, जो टैंकर के साथ टकराकर हादसाग्रस्त हो गई। घटना में मरने वालों में कैंटर चालक, कार सवार महिला, बच्चा और पुरुष शामिल हैं।

हादसे की सूचना पर एसपी देहात अमृत जैन भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि कार का नंबर प्लेट जल गया है। उसके चेसिस नंबर से एड्रेस तलाश रही है। एड्रेस मिलने पर परिजनों को सूचना दी जाएगी। क्रेन बुलाकर जली हुई गाड़ियां को हटवाया गया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -