लुधियाना: जिले के फिरोज गांधी मार्केट के अंदर आरएस टावर में सुबह करीब 9 बजे आग लगने का मामला सामने आया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के कर्मियों के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे उन्हें कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि फिरोज गांधी मार्केट में आरएस टावर से धुआं निकल रहा है।
जिसके बाद दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया। बताया गया कि यह इलाका प्रसिद्ध बैंकों की शाखाओं वाला है। दमकल विभाग के कर्मी के अनुसार आग लगने का कारण बाहर लगे बोर्ड की तारों का शॉर्ट सर्किट है। इस घटना में फाइबर के बोर्ड चपेट में आ गए, जिससे यह पांच-मंजिला इमारत और उसके कुछ गोदाम भी प्रभावित हुए।
दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नही हुआ। लगभग 3 दमकल गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में लगी। लेकिन आग भीषण होने के कारण अन्य गाड़ियां भी बुलाई गई। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।