लुधियानाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में त्योहारों के मद्देनजर लोगों को उपहार स्वरूप जीएसटी दरें कम की हैं, जिससे आम जनता के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। खाने-पीने की चीजें और कॉस्मेटिक सामान सस्ता होंगे और साथ ही होटल उद्योग पर भी इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है।
पहले होटल में रह रहे यात्रियों को 28% और 18% तक जीएसटी देना पड़ता था, जिसे घटाकर अब 5% कर दिया गया है। वहीं अगर आप होटल में कोई छोटी पार्टी के लिए हॉल बुक करते थे और बिल 1 लाख 18 हजार रुपए आता था, तो अब वह बिल 1 लाख 5 हजार रुपए रह जाएगा। होटल उद्योग के लोग कह रहे हैं कि इससे उद्योग में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री के इस फैसले की आम लोग भी तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि जीएसटी दरों में कटौती से उनके यात्रा व्यवहार में भी बड़ा बदलाव आ सकता है और उन्हें फायदा होगा। यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरें घटाने से आम लोगों के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा और इस पर निगरानी भी आवश्यक होगी क्योंकि कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर भी लाभ उठा सकते हैं।