Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: अक्षय कुमार की फिल्म में महर्षि वाल्मीकि में भूमिका को...

Punjab News: अक्षय कुमार की फिल्म में महर्षि वाल्मीकि में भूमिका को लेकर हुआ विवाद, समुदाय ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म में महर्षि वाल्मीकि में भूमिका को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। इसी को लेकर जिले में आदी वाल्मिकि अम्बेडकर संगठन ने आज पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा। संगठन ने फिल्म ‘महर्षि वाल्मीकि’ के ट्रेलर का विरोध जताया, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार भगवान वाल्मिकि की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

संगठन के नेताओं ने कहा कि ट्रेलर में भगवान वाल्मिकि की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है, जो समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने मांग की कि ट्रेलर तुरंत यूट्यूब से हटाया जाए और फिल्म पर रोक लगाई जाए। संगठन के नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सेंसर बोर्ड में वाल्मिकि समुदाय का प्रतिनिधि होना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां न हों।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने फिल्म रोकने के लिए कदम नहीं उठाए तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने गूगल से भी भगवान वाल्मिकि के इतिहास के बारे में गलत तरीके से लिखी गई जानकारी हटाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि अमृतसर के डीसी और अन्य अधिकारियों को भी जल्द ही मांग पत्र सौंपा जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -