Punjab Govt
HomeNationalBullet Motorcycle पर खाना खाने निकले तीन दोस्तों की दर्दनाक हादसे में...

Bullet Motorcycle पर खाना खाने निकले तीन दोस्तों की दर्दनाक हादसे में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः बुलेट मोटरसाइकिल पर खाना खाने निकले 3 दोस्तों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 थाना क्षेत्र के चुहड़पुर अंडरपास के पास रविवार शाम हुआ। जानकारी अनुसार बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के छात्र सागर, कुश उपाध्याय और बरेली सेटेलाइट कॉलोनी के समर्थ पुंडीर बुलेट से जीबीयू से निंबस सोसाइटी में खाना खाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वो चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंचे, सड़क किनारे पेड़ों को पानी देते हुए धीरे-धीरे चल रहे पानी के टैंकर में उनकी मोटरसाइकिल जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सागर और कुश उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। समर्थ पुंडीर की बुआ ग्रेटर नोएडा में ही रहती हैं। उनके कहने पर समर्थ को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे की गहनता से जांच की जा रही है और पानी के टैंकर के चालक और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -