Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: 10 पंचायतों ने किया प्रवासी मजदूरों का बहिष्कार, मता पास...

Jalandhar News: 10 पंचायतों ने किया प्रवासी मजदूरों का बहिष्कार, मता पास देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: होशियारपुर में 5 वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या की घटना के बाद पूरे प्रदेश में प्रवासियों के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा है। कई गांवों की पंचायतों ने प्रवासियों को क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए सक्रिय कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं आदमपुर के नजदीकी गांव डरोली कलां में प्रवासी मजदूरों को लेकर इलाके की 10 पंचायतों की एक आपात बैठक बुलाकर अहम फैसला लिया है।

बैठक में आसपास के कई गांवों की पंचायतों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में तय किया गया कि प्रवासियों के आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। जिन प्रवासियों के वोट पहले से बने हुए हैं, उन्हें काट दिया जाएगा। इसके अलावा रात के समय कोई भी प्रवासी न तो गांव में और न ही चौक-चौराहों पर घूम सकेगा।

पंचायतों ने यह भी निर्णय लिया कि प्रवासियों को गांव के अंदर किसी भी त्योहार के लिए जगह उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। साथ ही, गांव का कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति या मकान प्रवासियों को नहीं बेचेगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी जिम्मेदारी खुद उसी की होगी। इस मौके पर जत्थेदार मनोहर सिंह ने बातचीत में कहा कि आने वाले दिनों में 25 से 30 गांवों की एक और बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रवासी मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -