Punjab Govt Advertisement
HomePunjabLudhianaPunjab News: घर में सो रहे बी-फार्मेसी स्टूडेंट को सांप ने डसा,...

Punjab News: घर में सो रहे बी-फार्मेसी स्टूडेंट को सांप ने डसा, 36 घंटे बाद भी बेहोश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के महादेव नगर ग्यासपुरा में घर में बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट को सांप ने डस लिया। युवक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि सांप कॉमन क्रेट प्रजाती का था, जोकि काफी जहरीला होता है। दरअसल, युवक को जब सांस लेने में दिक्कत आने लगी तो उसने अपने परिजनों को बताया। उन्होंने जब उसका शरीर चैक किया तो उसके बाएं हाथ की अंगुली पर सांप के काटने के निशान मिले है।

हालत बिगड़ने पर उसे अपोलो अस्पताल दाखिल करवाया गया है जहां 36 घंटे के बाद भी प्रवीण को होश नहीं आई है। जानकारी देते हुए प्रवीण के भाई किशोर ने बताया कि वह भी बी-फार्मेसी का स्टूडेंट है। वह एक मैडिकल पर काम करता है। कई बार वह मैडिकल के साथ बनी क्लिनिक में ही सो जाता था लेकिन दो दिन पहले वह घर आ गया। वह जमीन पर ही बिस्तर लगाकर सो रहा था कि अचानक एक सांप ने उसे काट लिया।

सांप ने जब उसे काटा तो उसे पता नहीं चला लेकिन करीब 10 मिनट बाद उसे सांस की समस्या आने लगी। प्रवीण को जब चैक किया तो उसका बाएं हाथ की अंगुली पर सांप के काटने के निशान मिले। उसे तुरंत अपोलो अस्पताल दाखिल करवाया गया। घर में जब सर्च किया तो कॉमन क्रेट प्रजाती का सांप मिला, जिसे कुचल कर मार दिया गया। लोगों ने भी बताया कि ये सांप काफी जहरीला होता है। किशोर मुताबिक 36 घंटे बीत जाने के बावजूद उसके भाई को अभी होश नहीं आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -