Loading...
- Advertisement -
HomePunjabFirozpurPunjab News: मेडीकल कैंप में लगे बोर्ड से प्रशासन पर उठे सवाल,...

Punjab News: मेडीकल कैंप में लगे बोर्ड से प्रशासन पर उठे सवाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिसका एक ताजा उदाहरण भी सामने आया है। लाखों रुपये खर्च करके बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए एक मेगा मेडिकल कैंप में फ्लेक्स बोर्डों पर की गई गंभीर गलतियों ने पूरे प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए है।

फिरोजपुर के ममदोट सिविल अस्पताल की ओर से एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। जिसका उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। इस कैंप में खुद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही लोगों की नजर कैंप में लगे फ्लेक्स बोर्डों पर गई, तो चौंकाने वाली गलती सामने आई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को सिविल सर्जन फिरोजपुर के रूप में दिखाया गया।

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ), ममदोट अस्पताल के रूप में प्रस्तुत किया गया। बोर्डों पर नेताओं की फोटो के नीचे उनके गलत पदनाम छापे गए थे, जो साफ तौर पर या तो विभाग की भारी लापरवाही को दर्शाते हैं या फिर जानबूझ कर किया गया हो। जैसे ही यह मामला मीडिया की नजरों में आया, अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर तुरंत हरकत में आ गए और फ्लेक्स बोर्डों को हटा दिया गया। लेकिन इस घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर एक फ्लेक्स बोर्ड में इतनी लापरवाही हो सकती है, तो मरीजों के इलाज में क्या भरोसा किया जा सकता है?

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page