Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: पंचतत्व में विलीन हुए Richi Kaypee, सांसद चन्नी का आया...

Jalandhar News: पंचतत्व में विलीन हुए Richi Kaypee, सांसद चन्नी का आया बयान, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे का शनिवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया था। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में रिची केपी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई राजनीतिक नेता केपी से दुख सांझा करने और रिची के अंतिम दर्शन करने श्मशानघाट पहुंचे। दुखद घटना में बेटे को पंचतत्वों में विलीन होता देख केपी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। श्मशानघाट में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक सुखविंदर कोटली, विधायक लाडी शेरोवालियां, केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, पंजाबी गायक राज जुझार सहित कई नेता पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए यह सबसे दुखद घटना है कि उन्हें अपने बेटे को कंधा देना पड़े। चन्नी ने कहाकि इस घटना से कुछ माह पहले केपी की पत्नी का निधन हो गया था जिसके वह अभी पूरी तरह से उभर नहीं पाए थे कि अब उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सांसद चन्नी ने वाहेगुरु के आगे रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अपील की है।

वहीं सुशील रिंकू ने कहाकि केपी नेक इंसान है, लेकिन केपी के बेटे का निधन होना दुखद घटना है। आज केपी के साथ इस दुखद घटना में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता उनके साथ दुख सांझा करने पहुंचे है। उन्होंने परमात्मा से रिची को अपने चरणों में स्थान देने और केपी परिवार को सहन शक्ति देने की अरदास की। वहीं राज जुझार ने कहा कि इस दुखद घटना को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।

एक पिता के लिए जवान बेटे को कंधा देना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि केपी परिवार के साथ उनके 25 सालों से रिलेशन रहे है। आज केपी के साथ सभी राजनीतिक नेता दुख सांझा करने पहुंचे। रिची अक्सर परिवार के साथ व्यस्त रहता था और वह काम के साथ परिवार में ही अपना समय व्यतीत करता था। राज जुझार ने परमात्मा से रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को बल देने की अरदास की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -