नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को समन जारी किया गया है। ईडी ने रॉबिन को 22 सितंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने यह जानकारी दी। 39 वर्षीय उथप्पा को 1xBet नामक एक प्लेटफॉर्म से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। वहीं युवराज सिंह और सोनू सूद को ईडी ने 23 सितंबर को तलब किया है और पेश होने को कहा है।
Read in English:
ED Summons Sonu Sood, Yuvraj Singh After Robin Uthappa in 1xBet Money-Laundering Probe
रॉबिन उथप्पा अब तक दिल्ली में इस मामले में तलब किए जाने वाले तीसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। संघीय जांच एजेंसी पिछले कुछ हफ्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ कर चुकी है।
इस मामले में सोमवार को पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया गया। सूत्रों ने बताया कि बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा इस मामले में अपने निर्धारित समन पर मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश हुए, जबकि 1xBet की भारत ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को अपनी निर्धारित तिथि पर अभी तक पेश नहीं हुई हैं।