Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: पॉश इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच, दर्जन भर हथियारबंद...

Jalandhar News: पॉश इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच, दर्जन भर हथियारबंद नौजवानों ने की पिटाई, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना 7 के अंतगर्त आते अर्बन एस्टेट में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां कुछ युवकों ने एक युवक की जमकर छित्तर परेड की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के तहत नौजवानों ने युवक की पिटाई है। घायल युवक थाना 3 के अंतगर्त इलाके का रहने वाला है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

पुलिस घटना को लेकर यह कहती नजर आई है कि दोनों पक्षों में राजीनामा चल रहा है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना के दौरान महिला शोर सुनकर घर से बाहर आती है। जिसके बाद कुछ युवक महिला के घर के पास से दौड़ते हुए दिखाई देते है।

इस दौरान महिला बाहर सड़क पर आकर देखती है। जिसके बाद नीले रंग की टी-शर्ट पहने युवक घर में आकर छिपकर जान बचाता है। जिसके बाद अन्य हथियारबंद युवक आते है और वहां युवक को घेरकर उसकी पिटाई करने लग जाते है। जिसके बाद जब वह दर्जन भर नौजवानों द्वारा युवक को पीटता देखती है तो वह डर मारे घर के अंदर भाग जाती है। युवक को अधमरा करके नौजवान उसे साथ लेकर मौके से फरार हो जाते है।

वहीं थाना 3 के एसीपी ने कहा कि 4 दिन पहले सिद्ध बाबा सोढल मेले में कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। ऐसे में उक्त नौजवानों को लगा कि यह वहीं नौजवान है, जिसने उसकी पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके चलते युवकों ने मारपीट की। वहीं जब एएसआई जोरावर ने मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि यह थाना 3 का मामला नहीं है, बल्कि थाना 7 का मामला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -